alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की

लातेहार। सदर अस्पताल, लातेहार में भर्ती पूर्व नगर पंचायत कर्मी राजू प्रसाद की पत्नी अनीता देवी के उपचार के लिए रक्त की आवश्यकता थी. चिकित्सकों के  द्वारा बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत बताई थी. ब्लड बैंक में इस ग्रुप का रक्त नहीं था. न्यूज टाइम ग्रुप ने इसे ले कर रक्तदान करने की अपील की थी. जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ने रक्तदान करने की अपनी सहमति प्रदान की. उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान केंद्र पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया. उनके इस सराहनीय कार्य से जरूरतमंद मरीज के परिजनों को बड़ी राहत मिली. रक्तदान के बाद श्री साहू ने आम लोगों से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में हमारा छोटा सा योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है. उनके इस प्रेरणादायी कदम की लोगों ने सराहना की. राजू प्रसाद ने भी आभार प्रकट किया और कहा कि एक अधिकारी होते हुए भी एक अनजान के लिए रक्तदान करने लिए आगे आना बहुत बड़ी बात है. इस तरह की पहल से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button