लातेहार। जिला मुख्यालय के राजू रंजन प्रसाद को लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने लोकहित अधिकार पार्टी का कार्य समिति का विस्तार किया है. समिति में श्री प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है.
Advertisement
प्रदेश अध्यक्ष ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा चुनावों के बाद एक दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन लाल गुप्ता की मौजूदगी में प्रदेश कमिटि को भंग कर दिया गया था, अब फिर से कमिटि का विस्तार किया गया है.
Advertisement
राजू रंजन प्रसाद ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें. आगे कहा कि संगठन आम लोगों के हितों के लिए काम कर रही है और इसमें वे अपना पूर्ण सहयोग देगें ताकि संगठन और मजबूत हो सके.
Advertisement
श्री प्रसाद को एलएपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, गोविंद प्रसाद, उदित प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, भोला प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, सुभाष प्रसाद, नागेंद्र साहू, वीरेंद्र प्रसाद, बलराम प्रसाद, नरेश उरांव, शंकर प्रजापति, मनोज प्रसाद, रंजीत प्रसाद, जीतेंद्र कुमार, नंददेव भरत साहू और कैलाश प्रसाद साहू, आदि ने बधाई दी है. बता दें कि राजू रंजन प्रसाद शहर के होटल द कार्निवाल और होटल राज के संचालक हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं.