लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के उपर बानपुर स्थित देवी मंडप में श्री रामनवमी पूजा समिति, बानपुर की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के संरक्षक सह बज्रांग देव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष भी रामनवमी की पूजा भव्य रूप से मनायी जायेगी. अखाड़ों के साथ बैठक की जा रही है.
Advertisement
उन्होने बताया कि श्रीरामनवमी पूजा महासमिति का पुर्नगठन किया जाना है. इस कारण सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें की जा रही है. उन्होने बताया कि प्रत्येक अखाड़ा से नौ सदस्यो को नामित किया जायेगा. इसके बाद सर्वसम्मति से महासमिति का गठन किया जायेगा. उन्होने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि महासमिति हर अखाड़ा को यथा संभव मदद करेगा. उन्होने आगे कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान श्री राम जन्म का उत्सव है और इसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. उन्होने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही.
Advertisement
मौके पर बानपुर समिति का पुर्नगठन किया गया. समिति का अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, महामंत्री पिंटू कुमार भुइयां व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को बनाया गया. जबकि मुख्य संरक्षक निर्वतमान वार्ड सदस्य जितेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक, संरक्षक में मोहन भुईयां, अवताार सिंह, खाटू सिंह, नवल सिंह, रामनंदन सिंह, कामेश भुईयां, कलटू भुईंया को बनाया गया है.