mahesh singh banner new nn
लातेहार

रंजीत यादव हजारीबाग में राजद की बैठक में बतौर सहायक निवार्चन पदाधिकारी शामिल हुए

लातेहार। राजद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य रंजीत यादव ( लातेहार) मंगवार को हजारीबाग में राजद के सांगठनिक चुनाव 2025-28 के अवसर पर आयोजित बैठक में बतौर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भाग लिया. बैठक में राष्‍ट्रीय जनता दल के हजारीबाग जिला अध्‍यक्ष का चुनाव किया गया. सर्वसम्‍मति से हीरामन यादव उर्फ चरका यादव को हजारीबाग का जिला अध्‍यक्ष चुना गया. मौके पर श्री यादव ने हीरामन यादव को जिला अध्‍यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया और माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें बधाई दी. मौके पर संबोधित करते हुए श्री यादव ने गांव गांंव में राजद व लालू प्रसाद यादव के नीति व सिद्धांतों को पहुंचाने की अपील की. उन्‍होने लोगों की समस्‍याओं का समाधान करने की बात कही. आगे कहा कि राजद ने हमेशा से ही सामाजिक लड़ाई लड़ती आयी है. लोगों की समस्‍याओं को सड़क से संसद तक पहुंचाया है. उन्‍होने कहा क‍ि आगामी विधानसभा चुनाव मे बिहार में राजद घटक दल की सरकार बनेगी. उन्‍होने अभी से ही बिहार चुनाव में लग जाने की बात कही. मौके पर राजद के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!