mahesh singh banner new nn
लातेहार

आत्‍मसमपर्ण करने वाले नाै उग्रवादियों को पुर्नवास पैकेज देने की अनुशंसा

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक में उग्रवादियों के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत देय विभिन्न सुविधा की समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य रूप से आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा परिवारों के सदस्य को आर्थिक सहायता प्रदान करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा किया गया. संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया. बैठक में समिति के द्वारा प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नौ आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादियों को पुनर्वास पेकेज प्रदान करने का अनुशंसा किया गया. इधर, जिला चौकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति से सम्बंधित आवेदनों की गहन समीक्षा के उपरांत समिति द्वारा एक आवेदन पर अनुमोदन प्रदान किया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, मंडल कारा अधीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!