लातेहार। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बलिराम सिंह का आज रांची में हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गई. जानकारी का अनुसार श्री सिंह स्वास्थ्य थे और कल उन्हें बाजार में भी देखा गया था. आज रांची गए थे. अचानक लिफ्ट में उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दिवंगत सिंह तत्कालीन मध्य विद्यालय आश्रम से सेवानिवृत हुए थे. पतंजलि योग समिति से जुड़े थे और योग शिक्षक के रूप में जाने जाते थे. इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी भाग लेते थे. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है.