Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

ट्रक कार के ऊपर पलटा, एक पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

लातेहार। जिले के चंदवा चांपी लोहरदगा रोड में शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार इस सड़क पर डेढ़घाटवा घाटी में एक 12 पहिया वाला ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया. कार में एक दंपति चंदवा के नगर मंदिर से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. ट्रक पलटने से दोनों दंपति कार में दब गए. घटना की सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पहुंची और हाइड्रा की मदद से से ट्रक हटाया गया. लेकिन इस दौरान एक पति के मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान लोहरदगा के प्रकाश साहू के रूप में की गई है. जबकि उनकी पत्नी श्यामा प्यारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका चंदवा में प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!