लातेहार
अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए लातेहार के रितेश महलका जमशेदपुर मे सम्मानित किये गये


झारखंड प्रांतीय कमिटी में 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लातेहार शाखा से रितेश महलका का चयन किया गया. इससे पूर्व वर्ष 2002 में बिनोद महलका को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था. इस सम्मान के लिए रितेश महलका ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शाखाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों में योगदान करने की प्रतिबद्धता दुहरायी. मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य गणमान्य लोगों ने रितेश महलका को बधाई एवं शुभकामनायें दी. 