Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, विरोध में एनएच-22 चार घंटे जाम

बालूमाथ (लातेहार):– बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कार्यालय के समीप एनएच-22 पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के विरोध में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. मृतक की पहचान पवन गंझू के रूप में हुई है. इस हादसे में अंकित कुमार 25 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है, कि दोनों युवक चंदवा से शादी का कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे. तभी बालूमाथ ब्लॉक कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया. घायल अंकित कुमार का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने बालूमाथ थाना चौक के पास एनएच-22 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया. मां अम्बे कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा के बाद लगभग चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!