Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

धुमधाम से मनाया जायेगा लातेेहार जिला स्‍थापना दिवस समारोह

लातेहार। आगामी चार अप्रैल को लातेहार जिला का 25 वां स्‍थापना दिवस धुमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में चार अप्रैल को सुबह छह से सात बजे तक प्रभात फेरी सह सद्भावना दौड़ निकालने का निर्णय लिया गया. इसके बाद कारगिल पार्क पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस अवसर पर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने सबों से रक्‍तदान करने की अपील की. जिला खेल स्टेडियम में विकास मेला और संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित करने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले के लिए गौरव का अवसर है. उन्‍होने जिला स्‍थापना दिवस के हर कार्यक्रम में जन स‍हभागिता की अपील की. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, सचिव जावेद अख्‍तर आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!