लातेहार, 09 जुलाई। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा नौ जुलाई को आहुत देश व्यापी बंद का राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया है. बंद के दौरान बुधवार को राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व मे राजद नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जाम किया. समाहरणालय मोड़ के पास राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया. जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो मौके पर पर पहुंचे. उन्होने प्रदर्शनकारी राजद कार्यकर्ताओं से वार्ता की और जाम हटाने का आग्रह किया. इसके बाद राजद नेताओं ने जाम हटा लिया.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
तकरीबन एक घंटा तक सड़क जाम रहा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी और ग्रामीण सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं. इसका असर बैंकिंक व पोस्टल सेवा के अलावा कोयला खनन व परिवहन, निर्माण व फैक्ट्रियों पर पड़ा है. उन्होने कहा कि आंदोलन से पहले ट्रेड यूनियनों ने 17 सूत्री एक मांग पत्र सरकार को सौंपा था. मांग पत्र में श्रमिक अधिकारों में कटौति करने एवं नये श्रम कानून लागू करने का विरोध किया गया है. इसके अलावा काम के घंटे बढ़ाने, मजदूरी सुरक्षा कम करने, नीजिकरण व संविदा प्रणाली को बढ़ावा देने का विरोध किया गया है. राजद नेता रंजीत यादव ने सरकारी नौकरियों में नयी भर्ती करने, बेहतर वेतन व पेंशन देने, बेरोजगारी की समस्या को गंभीरता से लेने एवं श्रम सम्मेन की नियमितता सुनिश्चित करने की मांग की. प्रदर्शन में मोहर सिंह यादव, मो राशिद, अजीत श्रीवास्तव, राज नारायण गिरि, मो अख्तर, चंदन कुमार, चिंटू कुमार, चेतन यादव, अशोक यादव, संतोष यादव, त्रिलोक कुमार, विनय राम, विष्णुदेव कुमार व उपेंद्र शर्मा आदि शामिल थे.