Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

रौशन गुप्‍ता बने रामनवमी पूजा समिति के अध्‍यक्ष

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर में रामनवमी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य अखाड़ा कमेटी का अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता को चुना गया. उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश पांडेय, विनोद साव, प्रदीप साव, तपेश्वर साव, विजय साव, दिवाकर प्रसाद, सुनील कुमार और राजेश प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा अरुण कुमार को महासचिव जबकि अमित कुमार, सोनू कुमार, राजेश प्रसाद, रिंकू और सुमित को सचिव चुना गया. संरक्षण मंडली में विधायक प्रकाश राम, कृष्ण यादव, मोतीलाल नाथ शाहदेव, शैलेश सिंह, सोनू सिंह, चेतलाल रामदास, उमेश सिंह, बबन सिंह, अर्जुन साव, मुकेश सिंह, नामेशर गुप्ता, प्रेम प्रसाद गुप्ता, सहित कई लोगों को शामिल किया गया. बैठक में इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बालूमाथ में धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा. अष्टमी के दिन मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा.  दशमी के दिन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से रामनवमी पर्व मनाने का संकल्प लिया. मौके पर मुरपा मोड़ अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, बड़का बालूमाथ रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष पंचानंद पांडेय, हरिजन टोला विनोद भुईया, चट्टी टोला अध्यक्ष अशोक कुमार, टमटमटोला अध्यक्ष, नगड़ा समिति के अध्यक्ष समेत कई लोग उपस्थित थे.  इधर प्रखण्ड क्षेत्र के भगेया पंचायत के केरी गाँव मे रामनवमी पूजा को लेकर बैठक किया गया. जिसकी अध्यक्षता केरी ग्राम प्रधान विजय यादव एवं शिव मंदिर समिती के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने की. सर्वसम्मति से अध्यक्ष धरमचंद उरांव, सचिव सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष विपीन यादव को बनाया गया. .  मुख्य संरक्षक विजय यादव एवं मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल पांडेय और सदस्य के रूप मे मनोज यादव, रूची पांडेय, अर्जुन गोप, अशोक कुमार, रंजीत कुमार महतो को बनाया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!