लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की स्वास्थ्य विभाग कमिटि में लातेहार के साजन कुमार को जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में हर्ष व्याप्त है. इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति साजन कुमार के लंबे संघर्ष, मेहनत, निष्ठा एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान है. उन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है. श्री कुमार को विधायक प्रतिनिधि (मनिका) हरिशंकर यादव, युवा अध्यक्ष लातेहार अमित यादव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, सदर प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, दानिश आलम, अख्तर हुसैन, सरयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सरजू, ज्योति प्रकाश दुबे, वाजिद अंसारी, जिला महासचिव मनोज पासवान, सोहेल अंसारी, आले नबी, मो अबूजर, प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी, टिंकू बाबू एवं विनोद राम आदि ने बधाई दी है.