latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

संतोष खेरवार मेढ़ारी गांव के नये ग्राम प्रधान व त्योफिल कुजूर सचिव चुने गये

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के मेढ़ारी गांव में ग्रामसभा का आयोजन रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में किया गया.  ग्रामसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान केशव महतो के द्वारा किया गया. बैठक में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामसभा कर नए ग्राम प्रधान एवं सचिव का चयन किया गया.ग्रामसभा में ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नये ग्राम प्रधान के रूप में संतोष खेरवार पिता सुरेश खेरवार का चयन किया गया. जबकि सचिव पद के लिए त्योफिल कुजूर पिता स्व बेंजामिन कुजूर को सर्वसम्मति से चयन किया गया. चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी सहमति व्यक्त की. नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संतोष खेरवार व चिव त्योफिल कुजूर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने गांव के सभी लोगों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया. मौके पर अजीत पाल कुजूर, गुड्डू कोरवा, विनोद कुजूर, सुशील खलखो, बिपिन किशोर कुजूर, छोटे लाल महतो, इग्नेशिया गिद्ध, सुनीता देवी मुमताज अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button