Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
धर्मराज्‍यलातेहार

स्टार कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनायी गयी सरस्‍वती पूजा

लातेहार।  शहर के चंदनडीह स्थित स्टार कोचिंग सेंटर परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर कोचिंग सेंटर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया. सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई. इसके बाद पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन और आरती का आयोजन किया गया.  पूजा में शामिल बच्चों ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर पंकज प्रसाद, आनंद यादव, ऋषि कुमार, अजीत कुमार, कुंदन कुमार, ओम प्रकाश कुमार और चांदनी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अतिथियों ने कहा कि सरस्वती पूजा बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और संस्कारों को बढ़ावा देती है. इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.
पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया.  कोचिंग सेंटर के छात्रों द्वारा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!