लातेहार
स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर की परिधि में बीड़ी, सिगरेट व शराब बेची को खैर नहीं


उन्होंने कहा कि खेती के संभावित मौसम को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पूर्व में चिह्नित स्थानों पर दोबारा मादक पदार्थों की खेती तो नहीं की जा रही है. यदि ऐसी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए. बैठक में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने, संबंधित क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, जिला खनन पदाधिकारी नदिम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा जिले के सभी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे. 