Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

कांग्रेस की महा रैली में शामिल होने के लिए प्रिंस गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से की अपील

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगी महा रैली, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

बरवाडीह (लातेहार)। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की महा रैली को सफल बनाने के लिए बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद गुप्ता ने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेने की अपील की है. प्रिंस प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की महा रैली पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक होते हैं. सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रैली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने पार्टी के सभी समर्पित नेताओं, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने तथा महा रैली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. प्रिंस गुप्ता ने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से महा रैली को सफल बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि एकजुटता ही पार्टी की शक्ति और संगठन की पहचान है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!