Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सत्‍येंद्र अध्‍यक्ष व पवन झारोटेफ हेरहंज प्रखंड कमिटि के सचिव बने

 लातेहार। झारोटेफ के हेरहंज प्रखंड कमिटि का अध्‍यक्ष सत्‍येद्र कुमार व सचिव पवन कुमार को बनाया गया है. इस आशय की जानकारी झारोटेफ के जिला अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने दी. उन्‍होने बताया कि  हेरहंज प्रखंड के मध्य विद्यालय घूर्रे के प्रांगण में हेरहंज कमेटी के पुनर्गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह जिला जिला संयुक्त सचिव कुंदन प्रसाद के अलावा बतौर पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार व जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में  कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी प्रसाद उपाध्यक्ष शंकर नायक, अजय कुमार किसान व वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव अरुण कुमार यादव व विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश राम व संरक्षक सुनील कुमार को बनाया गया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, दामोदर प्रसाद, शंकर राम, दरोगा सिंह व सुनील कुमार उरांव को बनाया गया है. मौके पर जिला अध्‍यक्ष श्री यादव ने कहा कि झारोटेफ झारखंड के सरकारी अधिकारी, शिक्षकों एव कर्मचारियो का एक प्रमुख महासंघ है. यह राज्य के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करता है. झारोटेप के तत्‍वावधान में समान परिवहन भत्ता, पुरानी पेंशन योजना, एमएसीआई और सेवा संबंधी अन्य मांगों को आंदोलन किया जा चुका है. झारोटेफ अपने दायित्‍वों का पूरी निष्‍ठा से निर्वहन कर रहा है. इस बैठक मे जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने झारोटेफ की उपलब्धियो की चर्चा की. मौके पर बैठक में सहायक अध्यापक संघ प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, मनोज कुमार राम, राम, रंजीत कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार दुबे, जयकुमार राम, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार पांडेय,संजय कुमार पासवान सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!