लातेहार। शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा उदय के छात्र व छात्राओं को सोमवार को धर्मपुर शिव मंदिर के पीछे स्थित गौशाला भ्रमण कराया गया. कक्षाचार्य रूबी कुमारी के द्वारा एक दिन पूर्व छात्रो को गौ माता के लिए फल और रोटी लाने की जानकारी दी गई थी. सभी छात्रों ने रोटी फल आदि लेकर आए थे .गौशाला में सभी को गायों की देखभाल, उनकी दिनचर्या, खान-पान के बारे में बताया गया. गाय के महत्व की जानकारी दी गयी. बताया गया कि गाय का दूध अमृत के समान होता है. हालांकि इस दौरान कुछ बच्चे गाय को देखकर सहम रहे थे तो कुछ उनके साथ खेलना चाह रहे थे .इस गौशाला भ्रमण का सफल आयोजन प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ .इस कार्यक्रम में कर्मचारी बसंती देवी मुन्ना उरांव तथा नंददेव उरांव का भी पूरा सहयोग रहा.