लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने सदर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी पंचायत भवन में जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं से सुना. जन चौपाल में नेवाड़ी, मुरूप, डीही, सासंग, तुुुुबेद और पतरातू ग्राम के ग्रामीणों ने भाग लिया. जन चौपाल में एसडीपीओ ने ग्रामीणों का डायन प्रथा उन्मूलन की जानकारी दी. उन्होने कहा कि किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करना अपराध की श्रेणी में आना है और इसमें सजा का प्रावधान है. उन्होने बाल श्रम एवं बाल विवाह की भी जानकारी दी. कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान या घर में 14 साल के कम उम्र के बच्चों से काम कराना बाल श्रम कहलता है. यह भी एक कानूनी अपराध है. उन्होने किसी प्रलोभन या बहकावे में आ कर अपने बच्चों को किसी बिचौलिये के मार्फत दूसरे शहरों में नहीं भेजने की अपील ग्रामीणों से की. उन्होने कहा कि सरकार नशा उन्मूलन अभियान चला रही है. उन्होने युवाओ को नशा से दूर रहने की बात कही. श्री गुप्ता ने अवैध अफीम के खेती के दुष्परिणामोंसे भी ग्रामीणों को अवगत कराया और अवैध खेती करने वालों की सूचना पुलिस को देन की अपील की. कार्यक्रम में डायल 112, साइबर क्राइम व वाहन दुर्घटना एक्ट आदि की जानकारी दी गयी.