mahesh singh banner new nn
लातेहार

राहुल सिंह गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, लूटपाट की योजना बना रहे थे

लातेहार। लातेहार पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर यह कार्रवाई की गयी है. बता दें कि पिछले नौ मई को बोरसीदाग स्थित पीआरए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कराये जा रहे रोड निर्माण में लगे मजदूरों पर दोपहर के साढ़े तीन बजे गोलिया चलायी गयी थी. पिफर से 15 मई की अपराह्न 01.40 बजे  लातेहार में एमजी कंस्‍ट्रक्‍शन प्राइवेट लिमिटेड की साईट पर लेवी के लिए गोलियां चलायी गयी थी. लेवी नहीं मिलने के कारण संगठित अपराध का सरगना राहुल सिंह व जेल में बंद बजंरगी उर्फ दीपक मेहता के कहने पर उक्‍त अपराधी पन्‍नाटांड़, चंंदवा के जंगल में जमा थे. इसी दौरान पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिली थी कि इन लोगों के द्वारा अमझरिया स्थित कैंप में लूटपाट और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे. इस सूचना पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी की और वहां से सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्‍त

रोहित कुमार (20) पिता द्वारिका लोहरा, ग्राम कूरा, लातेहार

कुंदन तूरी (25) पिता स्‍व महेंद्र तूरी, कूरा, लातेहार

विशाल लोहरा (20) पिता दिनेश लोहरा, चंदनडीह, लातेहार

शुभम लोहरा (20) पिता अर्जुन लोहरा, बुल्‍हू, चंदवा 

प्रमोद लोहरा (24) पिता महेंद्र लोहरा, कुरियाम, बालुमाथ

विक्रांत सिंह (26) पिता रामवृक्ष सिंह, हेठलोटो, लातेहार

विनय गुप्‍ता (20) पिता स्‍व रामरतन प्रसाद चटनाही लातेहार

बरामद हथियार 

देशी पिस्‍तौल एक, 

जिंदा गोली 19

मोबाइल 8

मोटरसाइकिल-2

छापामारी में शामिल पुलिस अधिकारी

एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी चंदवा रणधीर कुमार, पुअनि‍ भवेश यादव, ललन कुमार, सअनि अनोज कुमार ओझा व मनोज कुमार दुबे तथा सैट-44 के चंदवा थाना के सशस्‍त्र बल

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!