लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर जिला पुलिस ने रंगदारी व अन्य संगठित अपराध की योजना बनाते हुए सात अपराधियो को धर दबोचा है. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने पुलिस मुख्यालय मे आयोजित एक प्रेस वार्ता मे बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह के कुछ साथी चिरो मोड़ के पास यात्री शेड में बैठे हैंं. वहां राहुल सिंह के इशारे पर जान मारने की धमकी दे कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं.
Advertisement
पिछले दिनों के इनके द्वारा रंगदारी की मांग को ले कर लटवाग पन्नाटांड़ के पास पीआरए कंस्ट्रक्शन फोर लेन के लकड़ी टाल के पास चल रहे निर्माण कार्य में फायरिंग की गयी थी. लेकिन उन्हें रंगदारी की राशि नहीं मिली थी. इसके बाद वे पुन: रंगदारी मांगने के लिए जमा हुए थे. इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा सटीक जगह पर छापामारी गयी. छापामारी में कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
Advertisement
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
जगदीश सिंह, चिरो चंदवा, बबलू सिंह रूद चंदवा, मनोज सिंह रूद मूर्तिया चंदवा, रॉकी कुमार साव, रखात चंदवा, दीपक कुमार सिंह चेतर चंदवा, अशोक लोहरा चेटर चंदवा व गणेश यादव रखात चंदवा का नाम शामिल है.
Advertisement
बरामद हथियार
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65एमएम का एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का दो जिंदा गोली, दो जिंदा गोली, पांच मोबाइल व एक मोटरसाइकिल ( जेएच 01एफडब्ल्यू-6959) बरामद किया है. छापामारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुनि सह चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, पुअनि श्रवण कुमार, सअनि सरोज कुमार सिंह व कुमार छत्रपाल तथा सशस्त्र बल सैट-44 चंदवा थाना के जवान शामिल थे