mahesh singh banner new nn
लातेहार

श्री सूर्यनारायण मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर, आर्थिक सहयोग करने की अपील

सात गुंबज बनेगें, सबसे बड़े गुंबज की उंच्‍चाई होगी 81 फीट

लातेहार, 21 दिसंबर। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी के द्वारा औरंगा नदी छठ घाट पर भव्य सूर्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ​मंदिर का ​निर्माण कार्य प्रगति पर है. उन्‍होने बताया कि स्‍तंभों को खड़ा किया जा चुका है और अगले हफ्ते से ढलाई का कार्य शुरू किया जायेगा.

Advertisement

श्री सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण में समाज के हर तबके के लोगों का तन, मन व धन से सहयोग मिल रहा है. उन्होने कहा कि कोई भी सार्वजनिक निर्माण कार्य बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं हो पाता है. उन्होने मंदिर निर्माण में अ​धिक से अ​धिक आ​र्थिक सहयोग करने की अपील लोगों से की है. उन्‍होने बताया कि 11 हजार रूपये या उससे अधिक राशि दान देने वालों का नाम मंदिर के शिलापट्ट में अंकित जायेगा.

तीन करोड़ रूपये मे बनेगा मंदिर: सुरेंद्र सिंह

अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह

अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल तीन करोड़ रूपये की लागत से 20 डिसमिल भूमि में मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए 17 डिसमिल भूमि सावित्री कुंवर के पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और धमेंद्र सिंह ने दान में दी है. जबकि तीन डिसमिल भूमि पार्वती कुंवर और स्व. हरकेश यादव के वंशजों ने दान की है. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे हॉल बनेगा. ऊपरी तल्ले में सात गुंबद होंगे. सबसे बड़े गुंबद की ऊंचाई 81 फीट होगी.

Advertisement

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!