बरवाडीह
श्यामली वर्मा ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सीएसपी संचालक की सुरक्षा की मांग की


श्यामली शर्मा ने बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार से अपील की है कि इस तरह के घटना से हम सभी सीएसपी संचालकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है. सीएसपी संचालक प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नगद लेन देन करते है, जिसके कारण हम अपराधियों निशाने पर रहते है. वर्तमान परिस्थितियों में हमारी सुरक्षा अत्यन्त आवश्यक हो गई है, उन्होने सीएसपी केंद्रों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने एवं विशेष निगरानी करने का आग्रह किया. बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार सीएसपी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए सदा तत्पर है. थाना क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के जिम्मेदारी हमारी है. प्रतिनिधि मंडल में समाजसेवी एवं सीएसपी संचालिका श्यामली शर्मा, बबन कुमार पासवान, जसमनि कुमारी, दीप्लेश कुमार सिंह, विजय प्रसाद, किशोर कुमार सिंह समेत कई सीएसपी संचालिक शामिल थें.