mahesh singh banner new nn
लातेहारलातेहार

एसवीएम के छात्रों ने किया जिला सोबरन मांझी पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार के कक्षा पांच के छात्र व छात्राओं ने शुक्रवार को जिला सोबरन मांझी पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाना और उन्हें पुस्तकालय की महत्ता से अवगत कराना था. भ्रमण के दौरान छात्रों ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न विषयों की पुस्तकों, पत्रिकाओं और संदर्भ ग्रंथों का अवलोकन किया. पुस्तकालय के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को पुस्तकों के रख-रखाव, उनके वर्गीकरण और पुस्तकालय के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. विद्यार्थियों ने शांत वातावरण में बैठकर कुछ समय अध्ययन भी किया. जिससे वे पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझ सकें. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है. पुस्तकालय न केवल सूचना का केंद्र है, बल्कि यह स्वाध्याय की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित करता है.  भ्रमण के दौरान बच्चों के चेहरों पर नई जानकारियों को लेकर काफी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य, पुस्तकालय कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!