लातेहार। जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ में स्थित स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र व छात्राओं ने सोमवार को संस्कृति दर्शन कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया. प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने बताया कि इस शैक्षणिक व आध्यात्मिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराना था. उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मंदिर की वास्तुकला और धार्मिक संस्कारों को करीब से जानने व समझने का प्रयास किया. इस पूरे भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या नीलम कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने बच्चों को मंदिरों के महत्व और हमारी संस्कृति में उनके स्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विद्यालय के वाटिका खंड में ऋतु उत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और अभिभावकों के साथ विद्यालय के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है.इस अवसर पर बच्चों और उनकी माताओं के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. उत्सव का संचालन विद्यालय की शिल्पा कुमारी एवं रूबी कुमारी की अगुवाई में संपन्न हुआ. शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत वाटिका खंड (कक्षा उदय) के छात्र व छात्राओं के लिए विशेष वनभोज का आयोजन किया गया. ,शिशु वाटिका की प्रमुख गीता की अगुवाई में छात्र व उनकी माताओं को ओरंगा नदी स्थित पम्पूकल घाट तट वनभोज का आनंद लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिभावक ललिता उरांव, काजल देवी, रंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्मिता सिन्हा, वर्षा रानी, निर्मला गिरी, खुशबू पाण्डेय, सोनम कुमारी, आरती कुमारी, बबीता कुमारी एवं रीता भगत सहित कई अभिभावक उपस्थित थे.