dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
राज्‍यलातेहार

दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन

महुआडांड़(लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूनिक डिसएबिलिटी आईडी ( यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा राजमोहन खलखो के निर्देश पर जिले में शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया. कैंप के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे. कैंप में उनका स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं यूडीआइडी  कार्ड निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई. चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें यूडीआइडी कार्ड के महत्व एवं इससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. कैंप के सफल आयोजन में डॉ अमित खलखो, पंकज कुमार, सुमन एक्का एवं अन्‍य स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा. कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button