maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी आशा देवी समेंत वार्ड पार्षद पद के तीन प्रत्‍याशियों ने नाम वापस लिया

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव में चार फरवरी को नामांकन की तिथि समाप्‍त होने बाद पांच फरवरी को सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रो की स्क्रूटनी की गई थी. स्‍क्रूटनी में अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन किये सभी नौ प्रत्‍याशियों का नामांकन प्रपत्र वैद्य पाया गया था. प्रत्याशियों में बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी व सुर्यदेव भगत शामिल है. छह फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि को अध्यक्ष पद से एक तथा वार्ड पार्षद के तीन प्रत्याशियो ने अपना नामांकन वापस लिया है. अध्यक्ष पद की प्रत्‍याशी आशा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. आशा देवी के नामांकन के बाद यहां तरह- तरह की चर्चा हो रही थी. लेकिन उनके द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद चर्चाओं पर विराम लग गया है. वार्ड पार्षदों के प्रत्‍याशियों में से वार्ड नंबर चार से अनीश अंसारी, वार्ड नंबर 10 से सुनील कुमार पासवान तथा वार्ड नंबर 15 से रिया सिंहा ने अपना नामांकन वापस लिया है. बता दें कि लातेहार नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं. इन 15 वार्डों में 61 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया था. इसमें दो प्रत्याशियों का नामांकन स्‍क्रूटनी के दौरान रद्द किया गया था.
56 प्रत्याशी रह गए मैदान में:

स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद 15 वार्ड में अब 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है. वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो से चार,  वार्ड नंबर तीन से तीन, वार्ड नंबर चार से नौ, वार्ड नंबर पांच से तीन, वार्ड नंबर छह से तीन,  वार्ड नंबर सात से चार,  वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 10 से तीन, वार्ड नंबर 11 से दो, वार्ड नंबर 12 से तीन, वार्ड नंबर 13 से चार,  वार्ड नंबर 14 से दो और वार्ड नंबर 15 से तीन प्रत्याशी मैदान मे रह गए है. सात फरवरी को को सभी पदों के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!