mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

लातेहार। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार प्रबंध समिति की एक बैठक नामित अध्‍यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुुुुमार रजक की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के सभी सदस्‍यों का पौधा भेंट कर सम्‍मानित किया. प्राचार्य श्री सिंह ने बैठक के एजेंडा से समिति के सदस्‍यों को जानकारी दी. प्राचार्य ने गत वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में विद्यालय के छात्र व छात्राओं की उपलब्धियों से अवगत कराया. उन्‍होने बताया कि खेल में विद्यालय के छात्रों ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है. बैठक में विद्यालय में सीसीटीवी एवं कंप्‍यूटर लैब व लाइब्रेरी में एसी की खरीददारी की अनुमति प्रदान की गयी. इसकेे अलावा फर्नीचर, पुस्‍तकालय के लिए पुस्‍तकें, विद्यालय का मेंटनेंस, विद्यालय के बाहरी दीवारों पर व्‍हाईट वाश कराने, पानी की टंकी में तीन वाटर फिल्‍टर की खरीददारी करने, परीक्षा के लिए मुद्रित व लेखन कार्य सामग्री और खेल सामग्री का क्रय करने का अनुमोदन किया गया. बैठक में छात्रों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर लगाने, मेन रोड से विद्यालय परिसर तक स्‍ट्रीट लाईट की व्‍यवस्‍था कराने व एनएच -39 में विद्यालय प्रवेश द्वार के पास गतिरोधक बनवाने आदि पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में समित‍ि के सदस्‍य आशीष टैगोर, डीवीसी के सहायक प्रबधंक (एचआर) शशांक शेखर, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, शिक्षक प्रतिनिधि बालजिंदीर कौर देवअभिभावक सदस्‍य आभा एक्‍का व मनोज कुमार पवइया आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!