WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

गुड फ्राइडे पर सीजीएम चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा

लातेहार। गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर लातेहार स्थित सीजीएम चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. ईसाई समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालु सुबह से ही चर्च में एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना में भाग लिया. इस अवसर पर चर्च को विशेष रूप से सजाया गया था. प्रार्थना सभा की शुरुआत बाइबल पाठ से हुई, जिसके बाद पास्टर ने यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने और मानवता के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान के महत्व पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि यह दिन प्रेम, त्याग और क्षमा का प्रतीक है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए.सभा में भजन, स्तुति और मौन प्रार्थनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं ने प्रभु के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों की भागीदारी भी सराहनीय रही. गुड फ्राइडे के इस अवसर पर शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रार्थना सभा का समापन किया गया. प्रभु यीशु मसीह सारे मानव जाति के पापों के लिए क्रॉस पर बलिदान हुए और जो उन पर विश्वास करते हैं वे उधर मुक्ति प्राप्त करते हैं. गुड फ्राइडे क्षमा प्रेम विश्वास और मेल मिला और बलिदान का संदेश देते हैं. मौके पर महिमा लुगुन, बिजय खलखो, पौलुस केरकेटा, प्रभु कुजुर, मंना तिवारी, जुलिया कुजुर, शंकर बाड़ा, मंगलदेव खलखो आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!