mahesh singh banner new nn
लातेहार

शिबू सोरेन के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए मां उग्रतारा मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की

लातेहार। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और लंबी उम्र के लिए पूर्व मंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ राम व झामुमो के लातेहार जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बुधवार को चंदवा के मां उग्रतारा नगर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की. मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. पूर्व मंत्री व जिला अध्‍यक्ष ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की. बैद्यनाथ राम ने कहा क‍ि उन्‍होने नगर भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर दिशोम गुरू शिबू सोरेन के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य व लंबी उम्र होने की कामना की है. कहा कि आज पूरा झारखंड शिबू सोरेन के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना कर रहा है. हवन व पूजा पाठ किये जा रहे है. ईश्‍वर की कृपा और लोगों की दुआओं से आदरनीय शिबू सोरेन शीघ्र ही स्‍वस्‍थ्‍य हो कर हमारे बीच लौटेगें. जिला अध्‍यक्ष श्री शाहदेव ने भी शिबू सोरेन के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की. car nvcमौके पर जिप सदस्‍य विनोद उरांव, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील यादव, एश्‍वर्य उरांव, रंजीत कुमार, अंकित पांडेय आदि मौजूद थे. बता दें कि शिबू सोरेन पिछले दो सप्‍ताह से दिल्‍ली के गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती हैं. बीते कल मंगलवार को आयी जांच रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य में हल्का सुधार होने के संकेत मिले. इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बीते कई दिनों से दिल्ली में ही हैं, जहां वे अपने पिता की सेवा में लगे हुए हैं. सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ ही हैं.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!