लातेहार। जिले के टोरी रेलवे क्रासिंग में कई वर्षों से फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है. चार साल पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोरी रेलवे क्रासिंग में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए ऑनलाइन शिलान्यास भी शुरू किया था. लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इसे ले कर चंदवा-टोरी के किसान विगत काफी दिनों से आंदोलनरत हैं. पिछले दिनों जमीन व जल समाधि सत्याग्रह किया था. अब किसानों ने बुधवार से दो दिवसीय ध्यान आकर्षण पदयात्रा शुरू की है. किसान परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो लेकर गांव- गांव घुम रहे हैं.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
पदयात्रा का नेतृत्व किसान नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कर रहे हैं. यह पदयात्रा ऐसे समय में किसान कर रहे हैं जब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी तीन जुलाई को रांची के रातू रोड में फ्लाई ओवरब्रिज का उद्घाटन करने एवं पलामू प्रमंडल के गढ़वा में नेशनल हाइवे के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आ रहे हैं. अयूब खान ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का पलामू आगमन के दौरान इस ओर ध्यान आकर्षण कराना है कि शिलान्यास होने के चार वर्षों के बाद भी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि टोरी रेल मार्ग पर रेल का परिचालन अनवरत रहती है, नेशनल हाईवे पर टोरी का रेलवे क्रॉसिंग होने से फाटक घंटों बंद रहता है जिसके कारण भारी जाम लग जाती है, दोनों ओर सैंकड़ों छोटे बड़े वाहन की लंबी कतार लग जाती है. कहा कि कई बार एंबलेंस भी फंस जाती है और मरीज की मौत हो जाती है. पदयात्रा में किसान सनीका मुंडा, संजय राम, मोबीन खान, असरीता देवी, एतवरिया देवी, शीला देवी, सरहुलिया देवी, राजेश परहैया, सीताराम परहिया, राजेश राम, विशाल परहिया, रोहित परहिया, बुटन परहिया, रमेश परहिया, दिलीप परहिया, भुनेश्वर परहिया, धर्मदेव परहिया, चुनकु परहिया समेत कई लोग शामिल थे.