mahesh singh banner new nn
लातेहार

प्रावधानों का सख्ती से पालन करें: डीडीसी

लातेहार। उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज़ अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को पीसीपीएनडीटी  एवं क्लिनिकल एस्‍टैब्लिशमेंट एक्‍ट की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों को नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं क्लिनिकल एस्‍टैब्लिशमेंट एक्‍ट के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

Advertisement

बैठक में सभी निजी अस्पताल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया. उन्हें अपने संस्थानों में सेवा गुणवत्ता, पंजीकरण, रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजों के अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

डीडीसी ने  कहा कि यदि किसी भी अस्पताल में नियमों के विपरीत कार्य होते हुए पाया गया, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!