सरस्वती विद्या मंदिर
एसवीएम में छात्र संसद चुनाव संपन्न, 505 छात्रों ने किया मताधिकार का प्रयोग


13 मई को दूसरे चरण में बाल भारती के निर्वाचन आयोजित किये गये. इसमें कुल 205 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने प्रतिनिधि के चयन हेतु मतदान किया.
मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य केवल पद का चुनाव करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति सम्मान जागृत करना है. उन्होने बताया कि मतदान की गणना पूर्ण होने के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा आगामी निर्धारित तिथि को एक विशेष सभा में की जाएगी. 