mahesh singh banner new nn
झारखंडराज्‍यलातेहार

पढ़ाई ही नहीं खेलकूद में भी आगे हैं एसओई के छात्र

हैदराबाद में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करेगें झारखंड का प्रतिनिधित्‍व

Ashish Tagore

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के जिला स्‍टेडियम के पास स्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ठ विद्यालय (SOE) के छात्र न सिर्फ शिक्षण में वरन खेलकूद में आगे हैं. विद्यालय के कक्षा 11 वीं के छात्र अंकित कुमार और कक्षा नौ वीं के छात्र सागर कुमार का चयन स्‍कूल गेम्‍स फेडेरेशन (SGFI) के द्वारा आयोजित वॉलीबॉल झारखंड स्टेट टीम के लिए किया गया है.

Advertisement

ये दोनो आगामी 22 दिसंबर को हैदराबाद से आयोजित राष्‍ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें. दोनो छात्र झारखंड की टीम के साथ रांची से 19 दिसंबर को हैदराबाद रवाना हो चुके हैं. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने इसे विद्यालय के गर्व की बात बताया. उन्‍होने कहा कि यह न सिर्फ स्‍कूल वरन पूरे लातेहार जिला के लिए सौभाग्‍य की बात है कि यहां के छात्रों को झारखंड का प्रतिनिधित्‍व करने का अवसर मिला है.

Advertisement

उन्‍होने इसका श्रेय दोनो खिलाडि़यों के मेहनत को दिया और कहा कि अगर मन में कुछ करने की ठान ली जाये तो सफलता अवश्‍य मिलती है. उन्‍होने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र शशि कुमार का चयन SGFI के द्वारा कबड्डी झारखंउ स्टेट टीम के लिए किया गया था. शशि कुमार ने गत दिनों तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्‍व कर जिले का नाम रौशन किया था.

Advertisement

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य के अलावा उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय, वरीय शिक्षक विद्युत ओझा समेंत अन्‍य शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनायें दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!