WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

छात्रों ने फूल भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के छात्र व छात्रों ने गुरूवार को सड़कों पर उतर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान‍ उन्‍होने बिना हेलमेट केे दुपहिया वाहन चलाने वालों को फूल भेंट कर उनसे हेेेेेलमेट पहन वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती व वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय के नेतृत्‍व में चलाया गया. मौके पर प्राचार्य श्रीमती भारती ने वाहन चालकों दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्‍ट लगा कर चलने की अपील की. कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यह आवश्‍यक है. उन्‍होने नाबालिग बच्‍चो से वाहन नहीं चलाने की भी अपील की. कहा कि जब तक बच्‍चे व्‍यस्‍क नहीं हो जाते, उन्‍हें वाहन चलाना मना है. उन्‍होने वाहनो को निर्धारित गति से चलाने की भी बात कही. कहा कि ओवर स्‍पीड अक्‍सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है.  एक दुपहिया में तीन लोगो को सवारी नहीं करने की सलाह भी दी. जागरूकता अभियान के दौरान स्‍कूली छात्र  व छात्रायें अपने हाथों में सड़क सुरक्षा केे नारों के साथ तख्तियां ली थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!