RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

नशा से सिर्फ शरीर ही नहीं, पूरा परिवार को बरबाद होता है: डीपीआरओ

लातेहार। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सभागार में युवाओं में मादक द्रव्यों के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से पत्रकारों के साथ एक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया_ सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने शपथ ली कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और उनकी शक्ति समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है.

इसलिए यह जरूरी है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और देश के सामने खड़ी इस चुनौती को स्वीकार करें. सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने परिवार, मित्र और समुदाय को बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त रखेंगे. पत्रकार वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नशा पूरे परिवार को नष्ट कर देता है. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर नशा करना ही है तो भगवान का करें, पढ़ाई-लिखाई का करें. कार्यक्रम में पत्रकार योगेश प्रसाद, नीरज सिन्हा, मनीष सिन्हा,  संजय प्रजापति,  मनोज दत्त, निहित कुमार, रामकुमार मिस्त्री, आशीष बैध, संतोष कुमार, बिरेंद्र प्रसाद एवं कमलेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!