mahesh singh banner new nn
लातेहार

बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्कूल पहुंच गए आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई

Adverisement

लातेहार। बदलते मौसम के कारण लोगों के बीमार होने की संभावना काफी बढ गई.  इसका खासा असर बच्चों पर भी पढ़ रहा है और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मौसमी फीवर और सर्दी-खांसी से परेशान हलकान नजर आ रहे है. बदलते मौसम का प्रभाव जिला मुख्यालय के अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय होटवाग में पढ़ने वाले बच्चों पर भी पड़ा है. यहां के पांच बच्चे को वायरल फीवर हो गया है. इधर इस बात की जानकारी जैसे ही आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई को हुई वे तुरंत विद्यालय पहुंच गए और बच्चों के बारे में स्कूल के प्रिंसपल से जानकारी ली.

Advertisement

उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि सभी बच्चों के लिए तत्काल दवा की व्यवस्था करें और जरूरत होने पर बच्चों को अस्पताल में दिखलाएं.  बच्चों से उन्होंने इस मौसम में सावधानी बरतने की अपील की. स्कूल पहुंचे आईटीडीए निदेशक ने किचेन, शयनकक्ष, स्नानागार, शौचालय सहित आदि स्थानों को निरीक्षण किया और शिक्षकों को स्कूल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों यह विद्यालय खुब सुर्खियों में था. विद्यालय की रसोइया के द्वारा एक छात्र की पीटाई का मामला खुब सुर्खियों बटोरा था. बच्‍चे के माता पिता समाहरणालय तक पहुंच गये थे और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाय था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!