लातेहार। शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करकट में पांच सितंबर को अवकाश के कारण छह सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि शिक्षक ही समाज के प्रेरक होते है. उन्होने कहा कि शिक्षक व शिष्य का संबंध में हमेशा सोहार्दपूर्ण होना चाहिए. शिक्षक दिवस पर विद्यालय के बच्चो द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम का संचालन संचालन विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद एवं अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. वर्ग पांच की छात्रा सृष्टि सिंह द्वारा अंग्रेजी में स्पीच दिया गया. एक नाटक के माध्यम से शिक्षक और शिष्य के मधुर संबंध को भी दर्शाया गया. सभी बच्चो को टॉफी खिला कर मुंह मीठा कराया गया. बच्चों के द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार भी दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में उमा कुमारी, सुचिता मिंज, ज्ञान प्रभा मिंज, मीना देवी, तबस्सुम परवीन, अतुल कुमार, जितेंद्र प्रसाद, सईदा बीबी, नूरजहां, किरण देवी आदि मौजूद थे.