बालूमाथ (लातेहार)। स्थानीय पुलिस ने प्रतिबंधित अफीम पोस्ता की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त बालुभांग निवासी पिंटू केसरी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम पोस्ता की खेती कराने तथा ग्रामीणों को आर्थिक सहयोग व प्रोत्साहन देने वाले थाना कांड संख्या 58/25 का नामजद अभियुक्त पिंटू केसरी, पिता भोला साव अपने घर में छिपकर रह रहा है. सूचना के आधार पर बालुमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के मार्गदर्शन पर थाना स्तरीय एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पिंटू केसरी के घर बालुभांग से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त पर थाना कांड संख्या 58/25 में धारा 15(सी)/18(बी)/22/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. जो प्रतिबंधित अफीम पोस्ता की खेती कराने, ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सहयोग व प्रोत्साहित कर अवैध खेती को बढ़ावा देने का आरोप है. अभियुक का अपराधिक इतिहास रहा है. छापामारी दल में मुख्य रूप से एसआई अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, एसके पाठक व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.