latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भाजपा झूठ, भ्रम और अनर्गल बयानबाजी की राजनीति कर रही है: झामुमो

लातेहार।  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओ ने संयुक्‍त रूप से शनिवार को जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में झामुमो नेताओं ने भाजपा पर झूठ, भ्रम और अनर्गल बयानबाजी की राजनीति करने का आरोप लगाया. झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है और इसी हताशा में लगातार हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लातेहार को “राजनीतिक पर्यटन स्थल” बनाना बंद कर अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. श्रीवास्तव ने कहा कि एक ओर भाजपा के प्रदेश नेता जिले में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके स्थानीय विधायक डीएमएफटी फंड और विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा में सच कौन बोल रहा है. उन्होंने हालिया टेंडर विवाद का जिक्र करते हुए भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी. उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के लोगों को लाभ पहुंचा रही है. झामुमो के युवा नेता औरंगज़ेब खान ने कहा कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है.  जिला उपाध्यक्ष समशूल होदा ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ रहा है और उद्योग जगत का भरोसा झारखंड पर मजबूत हुआ है. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अहद खान ने कहा कि भाजपा जितना झूठ फैलाएगी, झामुमो उतनी ही मजबूती से जनता के बीच सच रखने का काम करेगी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button