बालुमाथ (लातेहार)। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की रविवार अहले सुबह हुए आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बालूमाथ निवासी जुनैद अनवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सहभागी सुदिव्य कुमार सोनू पार्टी के साथ साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के एक अति महत्वपूर्ण स्तंभ थे. दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की पहचान एक गंभीर, परिपक्व, सुलझे हुए जनप्रतिनिधि के साथ साथ अधिकतर विषयों पर गहरी समझ रखने वाले राजनेता के रूप में थी. यही वजह है, कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनकी जबरजस्त सामंजस्य थी. उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जिम्मेवारी दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को मिली थी. उनमें उनका बेहतरीन प्रदर्शन था. जुनैद अनवर ने कहा कि उनके विधायक के रूप में दूसरी बार व कैबिनेट मंत्री के रूप में लगभग पौने दो साल का अल्प कार्यकाल में ही राज्य को अनेकों लाभ मिले. उन्होंने आगे कहा कि महज 56 वर्ष के उम्र में ही सुदिव्य कुमार सोनू का हम सबों को छोड़कर चला जाना पार्टी, राज्य व हम सबों के लिए कभी नहीं भरने वाली शून्यता का एहसास कराता है. जुनैद अनवर ने दुःख के इस घड़ी में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार के साथ स्वयं पार्टी के केंद्रीय सदस्य के रूप में खड़े होने व संकट में परिवार के सदस्यों को धीरज व धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से कामना की है.