Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

वृद्ध का फंदे से झूलता मिला शव

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह ग्राम में एक वृद्ध का शव बरामद किया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.  मृतक की पहचान मुगल भुईयां (65) के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि मुगल भुईयां सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में अपनी बेटी के घर रहता था. जितिया के दिन अपने पुराने घर की साफ सफाई करने के लिए निकला हुआ था. लेकिन उसके बाद वह धर्मपुर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. जब वे पुराने घर पहुंचें तो वहां उसे उन्‍होने एक फंदे से झूलता हुआ देखा. इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुरे मामले की जांच में जुट गई. सदर थाना प्रभारी रमाकांत कुमार ने बताया कि पुलिस जांच शुरू कर दी है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. उन्‍होने कहा क‍ि पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के कारण ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!