लातेहार। नेतरहाट थाना क्षेत्र के गड़बूड़नी निवासी मृतक सोमरा नगेसिया का शव शुक्रवार देर रात आंध्रप्रदेश से महुआडांड़ लाया गया. शनिवार को सुबह दस बजे गांव वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि शव को लाने में गांव के ही दो युवक की अहम भूमिका रही. ग्रामीणों ने कहा विधायक रामचंद्र सिंह एवं प्रशासनिक मदद से शव महुआडांड़ तक सुरक्षित पहुंचा. गांव के लोगों ने आभार व्यक्त किया. विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर महुआडांड़ कांग्रेस कार्यकर्ता नसीम अंसारी, रानू खान शहीद अहमद, सद्दाम खान, जुनैद अंसारी के द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के रूप में दो बोरा राशन दिया गया. विधायक का संदेश बताते हुए उन्होने कहा कि विधायक ने हर संभव पीडि़त परिवार को आगे भी मदद करने की बात कही है. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि मदद से परिवार को इस कठिन घड़ी में राहत मिली है.