mahesh singh banner new nn
लातेहार

 मजदूर का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया 

लातेहार।  सोमवार की सुबह बरियातू थाना क्षेत्र के फुलसु गांव निवासी मोहन यादव (55) का शव एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को बरामद कर अत्‍यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है.  मोहन का छोटा बेटा अनिल यादव ने बताया कि रविवार शाम सब कुछ सामान्य था.  पिता पड़ोसी के घर पार्टी में खाना खाने गए थे.  लेकिन जब रात को नहीं लौटे तो थोड़ी चिंता अवश्‍य हुई. सोमवार को सुबह जानकारी मिली कि उनके पिता का शव पेड़ से लटका मिला हैं. परिजनों ने इसकी जानकारी बारियातू थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही एसआई पीके तिवारी और एएसआई मिथिलेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसआई पीके तिवारी ने बताया कि अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही. car nvcपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. परिजनों ने बताया कि मोहन यादव कोलकाता में मजदूरी करते थे. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उन्होंने यह कदम उठाया होगा. घटना के बाद पत्नी पूनिया देवी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!