लातेहार
मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया, अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की


लातेहार आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव और सचिव संजय कुमार ने उन्हें बुके भेंट किया. उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना और न्याय वितरण प्रणाली में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की. इस अवसर पर जिले के न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा. मुख्य न्यायाधीश ने न्याय प्रशासन को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.