green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

बालू घाट बंद रहने से बढ़ी लोगों की परेशानी, निर्माण कार्य प्रभावित

महुआडांड़(लातेहार)। प्रखंड के  बोहटा बालू घाट पिछले एक माह से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बालू की आपूर्ति ठप होने के कारण घर निर्माण, सरकारी योजनाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों और ठेकेदारों का कहना है कि बालू नहीं मिलने से कई निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं.  बालू की कमी के कारण इसकी कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. लोगों को मजबूरी में अक्सी बालू घाट से बालू मंगवाना पड़ रहा है, जहां से प्रति ट्रैक्टर चार से पांच हजार रुपये अधिक खर्च करना पड़ रहा है. अतिरिक्त खर्च के कारण छोटे निर्माण कार्य कराने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बोहटा बालू घाट को चालू कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके और लोगों को राहत मिल सके.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!