mahesh singh banner new nn
लातेहार

अपने दायित्वों को को लेकर कंपनी है प्रतिबद्ध: बलराम पांडेय.

लातेहार। अपने सामुदायिक दायित्वों को निभाने को लेकर तुबेद कोल माइंस संचालित कर रही डीवीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी मां अंबे माइनिंग दृढ़संकल्पित व प्रतिबद्ध है.  उक्त बातें डेवलेक्टो कंपनी के लायजन पदाधिकारी बलराम पांडेय ने कही. श्री पांडेय बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में दुर्घटना में मृत युवक के परिवार वालों के लिए कंपनी की ओर से घोषित मुआवजा राशि प्रदान करने के अवसर पर बोल रहे थे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कंपनी सामुदायिक विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य माध्यमों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है. श्री पांडेय ने कहा कि मानवीय आधार पर अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने के बावजूद कंपनी ने दुख के इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर अपनी सहृदयता का परिचय दिया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत लावागडा खपराटोली निवासी रमेश उरांव के मृत्यु के उपरांत उनके परिवार के लिए शनिवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव एवं अंचल अधिकारी विजय कुमार की उपस्थिति में कंपनी की ओर से घोषित मुआवजा राशि मृतक की पत्नी को दिया गया था.

Advertisement

शेष राशि भी रविवार को मृतक के परिवार को उपलब्ध कराया गया है. कंपनी के इस पहल से मृतक के परिवार वालों के लिए मरहम का काम किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!