mahesh singh banner new nn
लातेहार

स्कूल तक के पहुंच पथ को तत्काल दुरुस्त करें विभाग: रविराज

  •  रास्ता नहीं होने से विद्यार्थियों को हो रही है परेशानी

  •  टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान दें जिला प्रशासन

लातेहार। लातेहार जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों का सड़क मार्ग जर्जर हो गया है, कई पुल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अतिरिक्त जिले के अनेकों स्कूलों का पहुंच पथ बारिश के कारण जर्जर और कीचड़नुमा हो गया है, इस कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है. इस बाबत विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज ने कहा कि स्कूल पथ को तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए. उन्‍होने कहा क‍ि इस  संबंध में उन्‍होने जिला शिक्षा अधीक्षक से बात भी की है. शिक्षा विभाग की ओर से विभागीय कनीय अभियंता को इस मामले में रिपोर्ट बनाने को कहा गया है. उन्‍होने कहा क जल्द ही सभी स्कूलों तक के पहुंच पथ को दुरुस्त किया जाएगा. विधायक प्रतिनिधि रविराज ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि निविदा की प्रक्रिया हो, इससे पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डस्ट डलवाकर पहुंच पथ को दुरुस्त किया जाए ताकि बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी ना हो. आए दिन देखा जाता है की बारिश के बाद स्कूल जाने वाले रास्ते ख़तरनाक हो जाते है जिसका प्रतिकूल असर स्कूल में पढ़ने वाले खासकर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!