maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

उपायुक्‍त ने एसआईआर को ले कर राजनीतिक दलों के प्रतिन‍िधियों के साथ बैठक की

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम  को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना चरण से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. उपायुक्त ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 तथा चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें बीएलए-2 के अलावा आम मतदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे. बैठक में बताया गया कि एसएसडीडीएफ सूची को बीएलए-2 के साथ साझा कर संबंधित मतदाताओं का सत्यापन कराया जाएगा तथा सभी नामित बीएलए-2 को 22 जुलाई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. यह भी जानकारी दी गई कि एक अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों तथा छूटे हुए योग्य मतदाताओं से प्रपत्र-6 के माध्यम से दावा प्राप्त कर निर्धारित अवधि में उनका निष्पादन किया जाएगा. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार एक मतदाता का नाम किसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के केवल एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज रह सकता है. ऐसे मतदाता जिन्होंने 20 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, उन्हें शीघ्र प्रपत्र उपलब्ध कराने के लिए भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया गया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, झामुमो केंद्रीय सदस्‍य अरुण दुबे, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंसी यादव, कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्वर याद, बसपा जिला अध्‍यक्ष मुंगेश्वर राम, आजसू नगर अध्‍यक्ष अमर उरांव, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्‍क्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, राजद जिला अध्‍यक्ष रामप्रवेश यादव आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!